फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजर फेडरर को फाइनल में हराते हुए डोमिनिक थिएम ने जीता इंडियन वेल्स 2019 का खिताब

Mon, 18 Mar 2019 08:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

25 वर्षीय ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी डोमिनिक थिएम ने दिग्गज रोजर फेडरर को हराते हुए इंडियन वेल्स 2019 का खिताब अपने नाम किया। 2 घंटे 2 मिनट चले इस मुकाबले को थिएम ने 3-6, 6-3 7-5 से अपने नाम करते हुए पहला मास्टर्स खिताब जीता।

विज्ञापन


वर्ल्ड नंबर 8 थिएम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे। यह उनके करियर का 12वां खिताब है। फेडरर इस टूर्नामेंट में नौवीं बार फाइनल में पहुंचे थे। वे पांच बार इंडियन वेल्स का खिताब जीत चुके हैं। आखिरी बार वे 2017 में चैम्पियन बने थे। तब फाइनल में उन्होंने हमवतन स्टान वावरिंका को 6–4, 7–5 से हराया था।

फेडरर और थिएम के बीच यह पांचवीं भिड़ंत थी। इसमें थिएम 3 और फेडरर 2 बार जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। थिएम ने इससे पहले आखिरी बार फेडरर को 2016 में स्टुटगार्ट के सेमीफाइनल में 3-6, 7-6, 6-4 से हराया था।
विज्ञापन


थिएम ने सेमीफाइनल में कनाडा के वर्ल्ड नंबर-14 खिलाड़ी मिलोस राओनिक को 7-6, 6-7, 6-4 से हराया था। दूसरे सेमीफाइनल में राफेल नडाल घुटने की चोट के कारण खेलने ही नहीं उतरे। इस कारण फेडरर को वॉक ओवर मिला।

फाइनल में फेडरर ने तीन और थिएम ने एक ऐस लगाए। थिएम ने 3 जबकि फेडरर ने 2 डबल फाल्ट किए। हालांकि, थिएम ने 3 बार ब्रेक पॉइंट हासिल किए, जबकि फेडरर दो बार ही ऐसा कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें