फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजर फेडरर को हराकर एटीपी फाइनल्स के फाइनल में पहुंचे सितसिपास

Sun, 17 Nov 2019 07:42 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सितसिपास vs फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को लंदन में चल रहे एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें ग्रीक के स्टार टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने 6-3, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ ही सितसिपास एटीपी फाइनल्स टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

विज्ञापन

 

इससे पहले गुरुवार को फेडरर ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-4, 6-3 से हराकर 16वीं बार एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। बता दें कि टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में फेडरर ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम के खिलाफ हार गए थे।

वहीं, शुक्रवार को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल के खिलाफ स्टेफानोस सितसिपास को हार का सामना करना पड़ा था। नडाल ने सितसिपास को 6-7, 6-4, 7-5 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें