दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने शुक्रवार को एटीपी फाइनल्स के रोमांचक मुकाबले में ग्रीक खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास को 6-7, 6-4, 7-5 से हरा दिया।
इससे पहले नडाल ने मेदवेदेव को 6-7, 6-3, 7-6 से हराया था। तीसरे और फाइनल सेट में एक समय पर नडाल 1-5 से पीछे चल रहे थे और लगभग हार के कगार पर थे, लेकिन इसके बाद नडाल ने जबरदस्त वापसी की और फिर लगातार अंक हासिल करते हुए मैच को टाई ब्रेकर में ले गए और जीत अपने नाम करने में सफल रहे थे।
वहीं, स्टेफानोस सितसिपास ने बीते मौजूदा चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। बता दें कि टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में नडाल को हराने वाले जर्मनी के ज्वेरेव गुरुवार को सितसिपास के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।