फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्शे ग्रां प्री: सबालेंका को फाइनल में हराकर एश्ले बार्टी बनीं चैंपियन, 2019 के बाद क्ले कोर्ट पर पहला खिताब

Mon, 26 Apr 2021 02:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एश्ले बार्टी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शीर्ष रैंकिंग की टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने रविवार को जर्मनी के स्टुटगार्ट में खेले गए फाइनल में आर्यना सबालेंका को 3-6, 6-0, 6-3 से हराकर पोर्शे ग्रां प्री खिताब अपने नाम किया जो 2019 फ्रेंच ओपन के बाद क्ले कोर्ट पर उनका पहला खिताब है। सबालेंका पैर में पट्टी बांधकर खेल रही थी और उन्होंने तीसरे सेट से पहले मेडिकल टाइमआउट भी लिया। इस तरह बार्टी ने अपने करियर का 11वां खिताब अपनी झोली में डाला और उन्होंने लगातार तीसरी बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की है। बार्टी ने शनिवार को सेमीफाइनल में एलिना स्वितोलिना और क्वार्टरफाइनल में कैरोलिना प्लिस्कोवा को मात दी थी। अब बार्टी और जेनिफर ब्रैडी युगल फाइनल में डेसिरे क्रावजिक और बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी से भिड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें