फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTA: स्वियातेक को मिली हार से अरिना सबालेंका को हुआ बड़ा फायदा, पहली बार नंबर एक के तौर पर करेंगी साल का अंत

Wed, 06 Nov 2024 12:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद

सार

कोको गॉफ की स्वियातेक पर 6-3, 6-4 से जीत से यह तय हो गया कि बेलारूस की 26 वर्षीय खिलाड़ी सबालेंका वर्ष 2024 के आखिर में महिलाओं के रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज रहेंगी। सबालेंका ने पिछले साल सितंबर में स्वियातेक को पीछे छोड़कर कुछ समय के लिए विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
सबालेंका - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोलैंड की स्टार टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक को कोको गॉफ के खिलाफ डब्ल्यूटीए फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। स्वियातेक की हार से हालांकि, सबसे ज्यादा फायदा अरिना सबालेंका हुआ जो करियर में पहली बार महिलाओं की रैंकिंग में साल का अंत शीर्ष पर रहकर करेंगी। 
विज्ञापन

 

कोको गॉफ की स्वियातेक पर 6-3, 6-4 से जीत से यह तय हो गया कि बेलारूस की 26 वर्षीय खिलाड़ी सबालेंका वर्ष 2024 के आखिर में महिलाओं के रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज रहेंगी। सबालेंका ने पिछले साल सितंबर में स्वियातेक को पीछे छोड़कर कुछ समय के लिए विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। स्वियातेक हालांकि डब्ल्यूटीए फाइनल जीत कर फिर से शीर्ष पर पहुंच गई थीं। डब्ल्यूटीए ने मंगलवार को यह भी घोषणा की कि कतेरीना सिनियाकोवा साल के अंत में युगल रैंकिंग में नंबर एक पर रहेंगी। चेक गणराज्य की यह खिलाड़ी इससे पहले 2018, 2021 और 2022 के आखिर में भी महिला युगल रैंकिंग में भी शीर्ष पर रही थीं।

विज्ञापन

सबालेंका ने कहा कि वह हमेशा से सेरेना विलियम्स और हाल ही में इगा स्विएतेक की तरह दौरे पर दबदबा बनाना चाहती थीं। बेलारूसी स्टार ने यह भी कहा कि वह वर्तमान में खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह दौरे पर हावी रहें। 

सबालेंका ने इस वर्ष किया प्रभावित
इस साल सबालेंका ने ग्रैंडस्लैम में प्रभावित किया था और वह बिना सेट गंवाए दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने में सफल रही थीं। इसके बाद उन्होंने यूएस ओपन भी जीता था। इसके अलावा उन्होंने दो डब्ल्यूटीए 1000 खिताब भी अपने नाम किए थे। सबालेंका अगस्त में सिनसिनाटी ओपन और अक्तूबर में वुहान ओपन की चैंपियन बनी थीं जिससे इस सीजन उन्हें शीर्ष पर रहने में मजबूती मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें