फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस ओपन: क्या लगातार तीसरी बार यूएस ओपन का खिताब अपने नाम कर सकेंगी सबालेंका? खराब फॉर्म बन सकती है बाधा

Sat, 29 Aug 2026 01:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

अरिना सबालेंका वर्ष के चौथे ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में खिताबी हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेंगी। सबालेंका का हाल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन वह लगातार तीसरा यूएस ओपन खिताब जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
अरिना सबालेंका - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी अरिना सबालेंका हाल की खराब फॉर्म के बावजूद रविवार से शुरू होने वाले यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खिताबी हैट्रिक पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सबालेंका पिछले कुछ टूर्नामेंटों में चौथे दौर से आगे भी नहीं बढ़ पाई हैं जिसे देखते हुए वह सेरेना विलियम्स (2012-14) के बाद लगातार तीन यूएस ओपन खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनने के लिए शायद ही तैयार दिखती हैं। लेकिन सबालेंका चिंतित नहीं लग रही हैं। वह तो विद्रोही लग रही हैं।
विज्ञापन

हाल के दिनों में कैसा रहा सबालेंका का प्रदर्शन
जो लोग यह जानना चाहते थे कि उनके खेल में क्या खराबी है, उनके जवाब में सबालेंका ने कहा, 'शायद लोगों में ही कुछ खराबी है।' सबालेंका ने साल की अच्छी शुरुआत की। ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में एलेना रायबाकिना से हारने के बाद उन्होंने इंडियन वेल्स और मियामी में लगातार दो हार्ड कोर्ट खिताब जीते। विंबलडन में चौथे दौर में नाओमी ओसाका से हारने के बावजूद माना जा रहा था कि वह जल्द ही अपनी पुरानी फॉर्म में लौट आएंगी, क्योंकि हार्ड कोर्ट उनकी पसंदीदा सतह रही है। लेकिन सबालेंका टोरंटो में चौथे दौर में एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा से हार गई और सिनसिनाटी में सारा बेजलेक ने उन्हें दोनों सेटों में बढ़त का फायदा नहीं उठाने दिया।

सबालेंका ने कहा, वह दौर मेरे लिए अच्छा नहीं था। मैं अपना बचाव नहीं करना चाहती, लेकिन जाहिर है कि मैं उस दौर के बारे में बात नहीं करना चाहती। मैं कई चीजों से जूझ रही थी। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया। ये कड़े सबक मुझे और भी ज्यादा मजबूत बनाएंगे और मैं और कड़ी मेहनत करूंगी। वापसी करना बस समय की बात है।
विज्ञापन

खिताबी हैट्रिक लगाने के लिए प्रतिबद्ध
सबालेंका लगातार तीसरा खिताब जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यूएस ओपन 2024 में फाइनल में जेसिका पेगुला को हराकर पहली बार खिताब जीता था। पिछले साल उन्होंने अमांडा अनिसिमोवा को हराकर अपने खिताब का बचाव किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें