आर्यन सबालेंका और एलिसन रिस्के
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन सबालेंका शनिवार को यहां फाइनल में अमेरिका की एलिसन रिस्के को हराकर एकल वर्ग में वुहान ओपन के खिताब का बचाव करने वाली पहली टेनिस खिलाड़ी बन गई। बेलारूस की 21 साल की खिलाड़ी ने फाइनल मुकाबले को 6-3, 3-6, 6-1 अपने नाम किया। उन्होंने टूर्नामेंट में अपने जीत के रिकार्ड को 12-0 कर लिया जो पेत्रा क्वितोवा के बराबर है। क्वितोवा (2014, 2016) भी इस खिताब दो बार जीतने में सफल रही है।