फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: महिला एकल वर्ग के फाइनल में सबालेंका-गॉफ का सामना, 12 साल बाद शीर्ष दो खिलाड़ियों के बीच फाइनल

Fri, 06 Jun 2025 10:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

मौजूदा नंबर एक सबालेंका ने सेमीफाइनल में पोलैंड की इगा स्वियातेक के पेरिस में 26 मैचों से चले आ रहे जीत के क्रम को 7-6 (1), 4-6, 6-0 तोड़कर फाइनल में प्रवेश किया है, जबकि नंबर दो कोको ने फ्रांस की बोइसन को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
कोको गॉफ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की कोको गॉफ ने तीन साल पहले अपना पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल फ्रेंच ओपन 18 की उम्र में खेला था, उस फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह एक बार फिर महिला एकल के फाइनल में हैं जहां उनके सामने दुनिया की नंबर एक आर्यना सबालेंका हैं। महिला एकल रैंकिंग में शीर्ष दो खिलाड़ियों के बीच 12 साल बाद पहली भिड़ंत हैं। 
विज्ञापन


वर्ष 2013 में नंबर-1 सेरेना विलियम्स ने मारिया शारपोवा को हराया था। मौजूदा नंबर एक सबालेंका ने सेमीफाइनल में पोलैंड की इगा स्वियातेक के पेरिस में 26 मैचों से चले आ रहे जीत के क्रम को 7-6 (1), 4-6, 6-0 तोड़कर फाइनल में प्रवेश किया है, जबकि नंबर दो कोको ने फ्रांस की बोइसन को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
तीन साल पहले रोलां गैरो पर गॉफ इस तरह के सतह पर पदार्पण कर रही थी जिस पर बड़ी पुरस्कार राशि दांव पर थी। परिणाम बड़े मायने रखता था जिसका दबाव भी बड़ा और घबराहट भी। 
विज्ञापन


अब दुनिया की नंबर दो कोको फाइनल के दबाव का ज्यादा बेहतर ढंग से सामना करने में सक्षम हैं। एक बड़ा अंतर यह भी है कि अब वह ग्रैंडस्लैम चैंपियन भी हैं। उन्होंने जिस सबालेंका को हराया उन्हीं से शनिवार को उन्हें फ्रेंच ओपन का फाइनल खेलना है। सबालेंका और गॉफ के बीच पिछली भिड़ंत मई में मैड्रिड ओपन में हुई थी जिसमें सबालेंका जीतने में सफल रही थीं। सबालेंका ने अक्तूबर में स्वियातेक को पछाड़कर नंबर एक के सिंहासन पर कब्जा किया था। उन्होंने इस सीजन में तीन खिताब जीते हैं। उनकी तीन ग्रैंडस्लैम जीत सभी हार्डकोर्ट पर हैं जिसमें 2023 और 2024 का ऑस्ट्रेलियाई ओपन तथा 2024 का यूएस ओपन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें