फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मस्ट्रांग को किए की सजा मिली: जोकोविच

Fri, 18 Jan 2013 11:22 PM IST
न्यूयॉर्क/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बेहद कडे़ शब्दों में आर्मस्ट्रांग की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने साइक्लिंग को कलंकित किया है और उन्हें उनके झूठ की सजा मिल गई है। जोकोविच ने कहा, ‘मुझे लगता है कि किसी भी खेल में आर्मस्ट्रांग जैसे खिलाड़ी का होना शर्म की बात है। उन्होंने खेल को धोखा दिया। उन्होंने अपने कैरियर से और अपनी जीवन गाथा से दुनिया भर के लोगों को धोखा दिया। यह सफल होने का कोई तरीका नहीं है।
विज्ञापन


इसीलिए मुझे लगता है उन्हें अपने झूठ की सजा मिल गई। इस घटना के बाद से मेरा साइक्लिंग पर से भरोसा उठ गया है। मैं यह खेल हमेशा देखा करता था। इस खेल के बारे में कई विवाद हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि टेनिस से जुडे़ अधिकारियों ने डोप टेस्ट बढ़ा दिए हैं और मेरा मानना है कि दूसरे खेलों में भी यह काम सख्ती के साथ किया जाना चाहिए।’

आर्मस्ट्रांग का बैंक खाता हो सकता है खाली
अमेरिकी साइक्लिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग द्वारा टूर डी फ्रांस का खिताब जीतने के लिए हर बार प्रतिबंधित दवाओं के सेवन की बात स्वीकारते हुए जुर्म कबूलना खासा महंगा पड़ सकता है और उन्हें अपने कैरियर के दौरान कमाई सारी जमा पूंजी वापिस करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


कानून के जानकारों की मानें तो विभिन्न प्रचार कंपनियां उन्हें दी गई राशि उनसे वापस मांग सकती हैं। टेक्सास स्थित कंपनी एससीए प्रमोशन डोपिंग का आरोप साबित होने के बाद पहले ही आर्मस्ट्रांग से उन्हें भुगतान की गई 1.2 करोड़ डालर की राशि वापस देने को कहा चुका है।

इसके अलावा आर्मस्ट्रांग की यूएस पोस्टल टीम के मालिक ताइलविंड स्पोर्ट्स ने छठा टूर डी फ्रांस खिताब जीतने के बाद साइक्लिस्ट को 50 लाख डालर बोनस राशि और एससीए बीमा कवर की सुविधा देने का वादा किया था। लेकिन आर्मस्ट्रांग पर डोपिंग के आरोपों के बाद एससीए ने उन्हें भुगतान रोक दिया था। इसके बाद साइकलिस्ट को कानून का सहारा लेना पड़ था।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें