फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता रैना लुआन ओपन के एकल क्वार्टर फाइनल में

Thu, 09 May 2019 08:24 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अकिता रैना - फोटो : file photo
विज्ञापन

भारत की शीर्ष एकल खिलाड़ी अंकिता रैना ने गुरुवार को यु युआन को सीधे सेटों में हराकर चीन के लुआन में चल रहे 60,000 डॉलर इनामी आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। विश्व में 175वीं रैंकिंग की 26 वर्षीय अंकिता ने टूर्नामेंट के दूसरे दौर में अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी को 6-2, 6-3 से हराया। 

विज्ञापन


अंकिता ने लुआन से कहा, 'उसने (युआन) बेहद आक्रामक खेल दिखाया लेकिन मैंने समझबूझ से काम लिया। भले ही स्कोर से लग रहा हो कि मैच एकतरफा था लेकिन यह वास्तव में काफी कड़ा था।'
विज्ञापन


अंकिता क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की इडुआइस चोंग से भिड़ेगी जो विश्व में 497वें नंबर की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें