फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेड कप विश्व ग्रुप दो क्वालिफाई: रैना और थांडी पर रहेगा भारतीय दारोमदार

Tue, 05 Feb 2019 11:32 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंकिता रैना
विज्ञापन

फेड कप टेनिस टूर्नामेंट विश्व ग्रुप दो क्वालिफाई में भारतीय उम्मीदों का दारोमदार शीर्ष एकल खिलाड़ी अंकिता रैना और करमन कौर थांडी के कंधों पर होगा। टीम की अन्य सदस्य प्रार्थना थोंबरे, महम जैन और रिया भाटिया हैं। बुधवार से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में भारत को पूल ए में थाईलैंड के रूप में आसान चुनौती मिली है। 

विज्ञापन


कजाख से मिलेगी असल चुनौती : भारत को असल चुनौती मेजबान कजाखस्तान से मिलेगी, जिसके पास शीर्ष 100 में शामिल दो एकल खिलाड़ी हैं। कजाखस्तान की यूलिया पुतिनसेवा दुनिया की 43वें और जरीना दियास 96वें नंबर की खिलाड़ी हैं। पूल ए और बी की विजेता टीम आपस में खेलेंगी, जिससे तय होगा कि विश्व कप दो में किसे जगह मिलेगी। 

पूल बी से चीन का शीर्ष पर रहना तय : पूल बी में चीन है जिसके पास दुनिया की 40वें नंबर की खिलाड़ी शुआई झांग और 42वें नंबर की सेइसेइ झेंग हैं। इसके अलावा कोरिया, इंडोनेशिया और प्रशांत ओशियाना भी इस ग्रुप में हैं। पूल बी से चीन का शीर्ष पर रहना लगभग तय है, जबकि पूल ए में भारत और कजाखस्तान में से कोई पहुंचेगा।
विज्ञापन


पिछले साल दिल्ली में अंकिता ने पुतिनसेवा को हराया था लेकिन इस बार कजाख खिलाड़ी अपने देश में खेल रही है। भारतीय टीम कजाखस्तान को हरा देती है तो प्रमोशन प्लेऑफ में चुनौती और कठिन हो जाएगी। कप्तान विशाल उप्पल ने कहा, 'हम एक समय पर एक मैच के बारे में सोच रहे हैं। हमारी पहली चुनौती थाईलैंड को हराना है। कजाखस्तान की टीम मजबूत है लेकिन हमारे खिलाड़ी उलटफेर करने को बेताब हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें