फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया-हिंगिस का विजयरथ 41 जीत के बाद थमा

Sun, 06 Mar 2016 06:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी के लगातार 41 मैच जीत के अभियान पर कतर ओपन में रोक लग गई जब दुनिया की नंबर एक जोड़ी को महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सानिया और हिंगिस को मुकाबले में रूस की एलेना वेस्नीना और दारिया कसात्किना की रूसी जोड़ी के खिलाफ 2-6, 6-4, 10-5 से पराजित होना पड़ा।

कतर ओपन में पिछले दौर में चीन की गैरवरीय जोड़ी के खिलाफ तीन सेट में जीत दर्ज करने वाली दुनिया की नंबर एक जोड़ी एक सेट में दबदबा बनाने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर सकी।

सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने इस साल चार खिताब जीते हैं जिनमें ब्रिस्बेन और सिडनी में खिताब जीतने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में ग्रैंड स्लैम युगल खिताब जीता। इसके अलावा इसी महीने उन्होंने सेंट पीटसबर्ग में भी खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन


छब्बीस साल पुराना रिकॉर्ड नहीं टूट पाया
इस हार के साथ सानिया-हिंगिस की जोड़ी लगातार जीत का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने से वंचित हो गई। महिला युगल में लगातार 44 मैच जीतने का रिकॉर्ड जाना नोवोत्ना और हेलेना सुकोवा के नाम है।
विज्ञापन


लगातार तीन युगल ग्रैंडस्लैम जीतने वाली इंडो-स्विस जोड़ी को पिछली हार पिछले साल अगस्त में सिनसिनाटी में हार मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें