फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंबलडन से बाहर हुई रूसी खिलाड़ी मारिया शारापोवा

Tue, 01 Jul 2014 08:53 PM IST
एजेंसी/लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब फ्रेंच ओपन जीतने वाली रूस की मारिया शारापोवा लंदन में चल रहे विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के चौथे दौर में उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
विज्ञापन


पांचवीं सीड रूसी खिलाड़ी को महिला सिंगल्स के इस कांटेदार मुकाबले में जर्मनी की एंजलिका क्रेबर ने 7-6, 4-6, 6-4 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

महिलाओं के चौथे दौर के मुकाबलो में रोमानिया की सिमोना हालेप ने कजाखस्तान की गैरवरीय खिलाड़ी जारिना डियास को 6-3, 6-0 से धो दिया। जर्मन खिलाड़ी सेबाइन लिसिकी ने भीकजाखस्तान की गैरवरीय खिलाड़ी यारोस्लावा श्वेदोवा को 6-3, 3-6, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


वहीं चौथी सीड स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और उनके हमवतन खिलाड़ी स्टेनिस्लास वावरिंका ने पुरुष सिंगल्स के अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विश्व के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी रोजर फेडरर ने चौथे दौर के मुकाबले में स्पेन के 23वीं सीड खिलाड़ी टॉमी रोब्रेडो को 6-1, 6-4, 6-4 से हराया। वावरिंका ने भी स्पेन के फेलिसियानो लोपेज को 7-6, 7-6, 6-3 से शिकस्त दी।

इससे पहले, विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी एवं टॉप सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच और गत चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे ने पुरुष एकल में चौथे दौर के अपने-अपने मुकाबले जीते।

जोकोविच ने 14वीं सीड फ्रांस के जो विलफ्रेड सोंगा को 6-3, 6-4, 7-6 से हराया। जोकोविच का अब अंतिम आठ में 26वीं सीड क्रोएशिया के मारिन सिलिच से मुकाबला होगा जिन्होंने फ्रांस के जर्मी चार्डी को हराया था।

मेजबान खिलाड़ी और गत चैंपियन एंडी मरे ने अपनी जबरदस्त फार्म जारी रखते हुए 20वीं सीड दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को तीन सेटों में 6-4, 6-3, 7-6 से हराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें