फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरे ने जीता वर्चुअल मैड्रिड ओपन का खिताब, 1.23 करोड़ रुपये की इनामी राशि करेंगे दान

Sat, 02 May 2020 03:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंडी मरे
विज्ञापन

ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मरे ने वर्चुअल मैड्रिड ओपन का खिताब जीत लिया। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मरे ने फाइनल में बेल्जियम के डेविड गॉफिन को 7-6 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। दोनों खिलाड़ी अजेय रहते हुए खिताबी मुकाबले में पहुंचे थे। मैड्रिड में दो बार के चैंपियन मरे ने करिअर में 46 खिताब जीते हैं। मरे को सेमीफाइनल में डिएगो श्वार्टजमैन पर नेटवर्क में परेशानी के कारण वाकओवर मिला था।

विज्ञापन


महिलाओं के फाइनल में नीदरलैंड की किकी बर्टंस फ्रांस की फियोना फेरो को शिकस्त देकर चैंपियन बनीं। बर्टंस ने पिछले सत्र में डब्ल्यूटीए मैड्रिड ओपन खिताब जीता था। इस जीत से मरे और बर्टंस को 1.23-1.23 करोड़ रुपये (150,000 यूरो) की इनामी राशि मिली। मरे ने कहा कि वह इस राशि से आधी ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) और आधी टेनिस रैंकिंग में निचले स्थान वाले साथी खिलाड़ियों के राहत कोष में देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें