कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एंडी मरे ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटने का फैसला किया है। एलटीए ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उसने कहा कि मरे ने साफ कर दिया है कि वह 2021 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल पाएंगे। दुनिया के पूर्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के स्टार एंडी मरे ने सेल्फ आइसोलेशन का समय पूरा कर लिया है। हालांकि, मरे को अब भी साल के पहले ग्रैंड स्लैम में खेलने की उम्मीद है। मगर उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह मेलबर्न का सफर कैसे तय करेंगे और फिर वहां पहुंचने के बाद 14 दिनों का क्वारंटीन करना। इसलिए उन्होंने कहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान नहीं भरेंगे।