फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद रो पड़े एंडी मरे, बोले- अब क्वार्टर फाइनल खेलना मुश्किल

Sat, 04 Aug 2018 06:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मरे वाशिंगटन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद रो पड़े। मरे करीब एक साल बाद किसी टूर्नामेंट के अंतिम आठ में पहुंचे हैं। दरअसल उनका तीसरे दौर का मुकाबला शुक्रवार तड़के तीन बजे खत्म हुआ। बाद में उन्हें अगला मुकाबला खेलना हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा मुझे नहीं पता कि खिलाड़ियों से कैसे उम्मीद की जा सकती है कि (लंबे मैचों की थकान) वह इससे उबरे। इस तरह से खेलना संभव नहीं। मेरा शरीर इस समय अच्छा महसूस नहीं कर रहा। इस तरह से सुबह के तीन बजे मैच खत्म होना किसी के लिए भी ठीक नहीं। न तो खिलाड़ी, न प्रशंसकों और न ही प्रसारणकर्ताओं के लिए। मुझे नहीं पता मैं अगला मुकाबला खेलूंगा या नहीं।

ज्ञात रहे मरे की हाल ही में कुल्हे के सर्जरी हुई है। वापसी के बाद से उन्होंने सिर्फ पांच मैच खेले हैं। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने तीसरे दौर में 93वें नंबर के रोमानियाई खिलाड़ी मारयिस कोपिल को सीधे सेटों में 6-7(5), 6-3, 7-6 (4) से पराजित किया।
विज्ञापन


अब अगले दौर में उनका सामना 19 वर्षीय ऑस्ट्रिया के अलेक्स डि मिनौर से होगी। 832वें नंबर के मरे ने बारिश से प्रभावित इस मैच के पहले सेट में 5-0 से आगे थे लेकिन उन्होंने लगातार सात प्वाइंट गवां दिए औरे कोपिल ने यह सेट 7-6 से अपने नाम कर लिया। मरे ने दूसरे सेट में आसानी से 6-3 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में हालांकि उन्हें कड़ी टक्कर मिली लेकिन अनुभव का फायदा उठा कर उन्होंने कोपिल को मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें