फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस मास्टर्स में उलटफेर जारी, एंडी मरे बाहर

Fri, 02 Nov 2012 03:51 PM IST
पेरिस/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में उलटफेर का दौर जारी है, नोवाक जोकोविच के बाद अब एंडी मरे भी उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। वहीं फ्रांस के जोविलफ्रेड सोंगा और स्पेन के डेविड फेरर ने अपने मुकाबले जीत लिए है। इस जीत के साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन


विश्व के दूसरे नंबर के खिलाडी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था और अब तीसरी सीड एंडी मरे को क्वालीफायर खिलाडी पोलैंड के जेर्जी जांकोविच के हाथों अप्रत्याशित हार सामना करना कर बाहर का रास्ता देखना पडा। एंडी मरे का मुकाबला काफी संघर्ष पूर्ण रहा और उन्हें 5-7, 7-6, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे सेट में मरे को एक मौका मिला था लेकिन वह जांकोविच के आक्रामक शॉटों का ठीक से जवाब नहीं दे सके और नजदीकी मुकाबले में यह सेट गंवाने के बाद तीसरे सेट में लगभग आत्मसमर्पण कर बैठे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें