फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंडी मरे को खिताब जीतने का मिला फायदा, 116 पायदान की छलांग लगाकर 127वें नंबर पर पहुंचे

Tue, 22 Oct 2019 08:32 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंडी मरे
विज्ञापन

कूल्हे की सर्जरी के बाद अपना पहला खिताब जीतने वाले तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन एंडी मरे एटीपी रैंकिंग में 116 पायदान की छलांग लगाकर 127वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ब्रिटिश खिलाड़ी मरे ने रविवार को स्टेन वावरिंका को मात देकर यूरोपियन ओपन की ट्रॉफी जीती थी जो करीब 31 माह में उनका पहला और करिअर का 46वां खिताब था।

विज्ञापन


सितंबर के अंत तक मरे की रैंकिंग 503 थी जिसमें उन्होंने तीन हफ्ते में 376 स्थान का सुधार किया है। नोवाक जोकोविच शीर्ष, राफेल नडाल दूसरे और रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर कायम हैं। शीर्ष दस में सिर्फ एकमात्र बदलाव हुआ है। जापान के केई निशिकोरी एक स्थान ऊपर नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें