फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइना ओपन: क्वार्टर फाइनल में थमा एंडी मरे का सफर

Sat, 05 Oct 2019 08:09 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंडी मरे - फोटो : social media
विज्ञापन

तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे का सफर चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में थम गया। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मरे को शीर्ष वरीय डोमिनिक थिएम के हाथों 2-6, 6-7 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


मरे ने जनवरी में कूल्हे की सर्जरी कराई थी और वह वापसी कर रहे हैं। चीन ओपन में चार दिन में यह उनका तीसरा मैच था और वह बुधवार को कैमरन नोरी के खिलाफ तीन सेट की जीत के बाद थके हुए दिख रहे थे। 
विज्ञापन


26 वर्षीय थिएम का सामना अब अंतिम चार में रूस के कारेन खाचानोव से होगा, जिन्होंने इटली के फैबियो फोगनिनी को 3-6, 6-3,6-1 से हराया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें