फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपन: फेडरर और नडाल दूसरे दौर में, मर्रे ने हार के साथ ली विदाई

Mon, 14 Jan 2019 06:30 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन एंडी मरे अपना संभावित विदाई मैच पांच सेट के मैराथन मुकाबले के बाद हार गए। कुल्हे की चोट से परेशान ब्रिटिश खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में रॉबर्टो बतिस्ता अगुट के हाथों 4-6, 4-6, 7-6 (7-5), 7-6 (7-4), 6-2 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


यह मुकाबला चार घंटे नौ मिनट तक चला। मरे का समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। 31 वर्षीय मरे ने मैच के बाद कहा कि वह संन्यास पर अंतिम फैसला अगले हफ्ते करेंगे। इस टूर्नामेंट से पहले उन्होंने यह घोषणा की थी कि ऑस्ट्रेलियन ओपन उनका अंतिम टूर्नामेंट हो सकता है। हालांकि उनकी इच्छा विंबलडन के बाद संन्यास लेने की है, लेकिन उनका कहना है कि दर्द असहनीय हो गया है। 

नडाल और फेडरर की आसान जीत
पिछले सत्र में पैर की चोट से जूझने वाले 17बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने वाइल्डकार्ड से प्रवेश पाने वाले स्थानीय खिलाड़ी जेम्स डकवर्थ को 6-4,6-3,7-5 से, जबकि रिकॉर्ड 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्विस स्टार रोजर फेडरर ने डेनिस इस्तोमिन को 6-3, 6-4, 6-4 से पराजित किया।
विज्ञापन


मारिन सिलिच ने बर्नाड टॉमिक को 6-2,6-4,7-6 से, रॉबिन हासे ने जी ग्रासिया लोपेज को 7-5,6-4,7-5 से, थॉमस फैबियानो ने जेसन कुब्लेर को 6-4,7-6,2-6,6-3 से, थॉमस बर्डिच ने केली एडमुंड को 6-3,6-0,7-5 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। टेलर फ्रिट्ज, योशिहितो निशिओका, जॉनमिलमैन, गेल मोनफिल्स, आंद्रेस सेप्पी, जॉर्डन थॉम्पसन, कारेन काचानोवा, ग्रिगोर दिमित्रोव, फर्नांडो वर्दास्को, राडू एल्बर्ट और पाब्लो क्यूवास ने भी पहले दौर की बाधा पार कर ली।

विज्ञापन

इस्नेर उलटफेर का शिकार

पहले ही दिन टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर हुआ। दुनिया के दसवें नंबर के खिलाड़ी अमेरिका के जॉन इस्नेर को गैरवरीय खिलाड़ी रेली ओपेल्का के हाथों तीन घंटे तक चले मुकाबले में 6-7 (4-7), 6-7 (6-8), 7-6 (7-4), 6-7 (5-7) से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

ओपेल्का की यह ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में पहली जीत है। इसी के साथ एटीपी टूर के संयुक्त सबसे लंबे खिलाड़ी 6 फीट 11 इंच के ओपेल्का ग्रैंड स्लैम में 6 फीट 10 इंच के इस्नेर को हराने वाले पहले अमेरिकन बन गए। 

शारापोवा और कर्बर दूसरे दौर में
पूर्व चैंपियन एंजेलिक कर्बर, मारिया शारापोवा, पेत्रा क्वितोवा और कैरोलिन वोज्नियाकी ने आसान जीत के साथ दूसरे दौर का टिकट कटाया। मेलबर्न में 2008 की चैंपियन शारापोवा ने हेरिएट डार्ट को 6-0,6-0 से और कर्बर ने पोलोना हरकोग को 6-2,6-2 से मात दी।

क्वितोवा ने मागदालेना रैब्रीकोवा को 6-3,6-2 से, वोज्नियाकी ने एलिसन वॉन को 6-3,6-4 से, एश्लघे बार्टी ने लुकशिका को 6-2,6-2 से, बेलिंडा बेनसिस ने सिनिकोवा को 6-4,2-6, 6-3 से, किकि बर्टेंस ने एलिसन रिस्के को 6-3,6-3 से और स्लोएने स्टीफंस ने टेलर टाउनसेंड को 6-4,6-2 से बाहर का रास्ता दिखाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें