कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन से हटने वाले तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन एंडी मरे अगले महीने इटली में चैलेंजर टूर्नामेंट में खेलेंगे। इटली टेनिस महासंघ ने बुधवार को कहा कि मरे बिएला में इंडोर टूर्नामेंट में खेलेंगे जो 15 फरवरी से शुरू होगा। टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि 132,000 यूरो (160,000 डॉलर) है। मरे मेलबर्न के लिए चार्टर फ्लाइट लेने से पहले हुई कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में उन्हें वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया था।