फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस में कोरोना: US में 12 अक्तूबर तक सभी जूनियर प्रतियोगिताएं रद्द

Tue, 18 Aug 2020 01:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टेनिस स्कैंडल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामरी से जुड़ी स्थिति के कारण अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) ने 12 अक्तूबर तक सभी राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिताएं रद्द कर दी हैं। यूएसटीए ने साथ ही वयस्क वर्ग एक की सभी प्रतियोगिताएं साल के अंत तक रद्द कर दी हैं, जिसमें वयस्क, ओपन, फैमिली और आयु वर्ग प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता से जुड़े सभी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिताओं को रद्द करने का फैसला किया गया क्योंकि टूर्नामेंट के लिए अलग अलग राज्यों की यात्रा करने में संक्रमण का अधिक खतरा बना हुआ है। यूएसटीए ने कहा है कि प्रतियोगिता के स्थलों और खिलाड़ियों के घरेलू राज्यों में अलग अलग नियमों, पाबंदियों और पृथकवास के समय पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें