फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 नवंबर से खेले जाएंगे टेनिस मैच, ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन ने किया एलान

Mon, 05 Oct 2020 03:21 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
tennis
विज्ञापन

ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन ने एलान किया है कि 16 नवंबर से घरेलू टेनिस सर्किट शुरू हो जाएगा। आठ महीने के लंबे अंतराल के बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस मैदान में वापसी करेगा। अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-16 के लिए ही अभी टूर्नामेंट्स शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन



हर एक टूर्नामेंट की अवधि तीन दिन होगी, इस दौरान सिर्फ 32 ड्रा की ही अनुमित मिलेगी। महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ी राज्यों के भीतर तक ही सीमित रहेंगे और राज्य एसोसिएशन की ओर से ही अंतरराज्यीय आवाजाही पर फैसला लिया जा सकेगा।



एसोसिएशन के प्रबंधन कमिटी की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। फैसले में कहा गया कि सभी सेक्रेटरी जो एसोसिएशन से जुड़े हुए हैं, 16 नवंबर से शुरू होने वाले टेनिस टूर्नामेंट के लिए सभी तैयारी पहले से ही करके रखें। बैठक में कहा गया कि यह टूर्नामेंट सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के आधार पर ही शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें