जर्मनी टेनिस स्टार एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने दुनिया के नंबर-1 टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को हराकर एटीपी फाइनल्स 2018 का टाइटल जीत लिया है। एटीपी रैंकिंग में पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरव ने फाइनल मुकाबले में सर्बियाई खिलाड़ी को 6-4, 6-3 से सीधें सेटों में मात देकर यह उपलब्धि अपने नाम की।
विज्ञापन
पहला सेट आसानी से जीतने के बाद 21 वर्षीय ज्वेरेव ने दूसरे सेट में भी नोवाक जोकोविच को आसानी से हरा दिया। नोवाक जोकोविच के खिलाफ खिताबी मुकाबला जीतने के बाद ज्वेरेव खुशी से कोर्ट पर ही लेट गए।
बता दें कि नोवाक जोकोविच दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को सेमीफाइनल में हराया था। जबकि ज्वेरेव ने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फेडरर इस टूर्नामेंट में अपना पहला ग्रुप मुकाबला हारने के बाद सेमीफाइनल में ज्वेरेव से हारे थे।
वहीं मेंस डबल्स ईवेंट के फाइनल मुकाबले में जे सॉक और एम ब्रायन की अमेरिकी जोड़ी ने फ्रांस की एन महुत और पीएच हर्बर्ट की जोड़ी को 5-7, 6-1, 13-11 से हराकार एटीपी फाइनल्स 2018 का टाइटल अपने नाम किया।