देश के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने दिग्गज युगल खिलाड़ी महेश भूपति और अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के बीच चल रहे विवाद में किसी को भी दोष देने से बचते हुए कहा कि इसे बेहतर ढंग से सुलझाया जाना चाहिए था।
भांबरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मेरे लिए यह बताना मुश्किल है कि इस पूरे विवाद में कौन सही है और कौन गलत। लेकिन मुझे लगता है कि एआईटीए को इस पूरे मामले को बेहतर ढंग से सुलझाया जाना चाहिए था। भूपति, लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना में से किसी एक को तो लंदन ओलंपिक में बाहर बैठना चाहिए था। अगर ऐसा होता तो पेस को जूनियर खिलाड़ी के साथ ओलंपिक में नहीं उतरना पड़ता।