फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविस कप टीम में बने रहेंगे लिएंडर पेस, क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबला खेलेगी भारतीय टीम

Thu, 06 Feb 2020 09:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय डेविस कप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

क्रोएशिया के खिलाफ अगले महीने होने वाले डेविस कप मुकाबले के लिए दिग्गज लिएंडर पेस को छह सदस्यीय टीम में बरकरार रखा गया है। रोहित राजपाल गैर खिलाड़ी डेविस कप कप्तान बने रहेंगे। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने राजपाल को 2020 सत्र में टीम की कप्तानी संभालने को कहा है।

विज्ञापन


राजपाल को पिछले साल तब टीम की कमान सौंपी गयी थी जब शीर्ष खिलाड़ियों और तब के कप्तान महेश भूपति ने नवंबर में पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था। भारत को छह और सात मार्च को होने वाले अपने अगले मुकाबले के लिए क्रोएशिया जाना है। राजपाल डीएलटीए के अध्यक्ष भी हैं। 

प्रजनेश की वापसी

उम्मीद के अनुसार प्रजनेश गुणेश्वरन ने टीम में वापसी की है जो शादी के कारण पाक के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। सुमित नागल और रामकुमार रामनाथन छह सदस्यीय टीम में अन्य एकल खिलाड़ी हैं।

बलराम सिंह की अध्यक्षता वाली एआईटीए चयन समिति ने मुकाबले के लिए तीन युगल खिलाड़ियों का चयन किया हैं। इनमें रोहन बोपन्ना, दिविज शरण और पेस शामिल हैं। मुकाबले से पहले पांच सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी। बोपन्ना और शरण पाकिस्तान के खिलाफ नूर सुल्तान में नहीं खेले थे। बोपन्ना चोटिल थे तो शरण अपनी शादी के रिसेप्शन में व्यस्त थे। दोनों के लौटने से चयन पैनल ने जीवन नेदुचेझियान को नहीं चुना है। 
विज्ञापन

छह सदस्यीय टीम

प्रजनेश गुणेश्वरन, सुमित नागल, रामकुमार, बोपन्ना, दिविज शरण और लिएंडर पेस।
कप्तान : रोहित राजपाल, कोच : जीशान अली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें