फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 द प्रोजेक्ट हार्ड कोर्ट चैंपियनशिप: अर्जुन काधे और रश्मिका बने राष्ट्रीय टेनिस के नए चैंपियन

Sun, 21 Mar 2021 09:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
अर्जुन काधे और रश्मिका भामिदीप्ति - फोटो : twitter@AITA__Tennis
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अर्जुन काधे और तेलंगाना की रश्मिका भामिदीप्ति ‘2020 द प्रोजेक्ट टेनिस हार्ड कोर्ट चैंपियनशिप’ में पुरुष और महिला वर्ग में नए चैंपियन बने। काधे ने फाइनल में तमिलनाडु के पृथ्वी शेखर को 6-3 6-4 से हराया। शेखर ने इससे पहले सेमीफाइनल में 2019 के चैंपियन निकी पूनाचा को मात दी थी। 

विज्ञापन


महिलाओं के फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त रश्मिका ने गुजरात की वैदेहि चौधरी को 6-2, 7-6 से पराजित किया। काधे और रश्मिका दोनों ने फाइनल तक के अपने सफर में सिर्फ एक-एक सेट गंवाया था। कोरोना के चलते पिछले साल चैंपियनशिप नहीं हुई थी। 
विज्ञापन




मौजूदा सत्र को पूर्व डेविस कप खिलाड़ी और बिली जीन किंग कप टीम के कप्तान विशाल उप्पल की अकादमी ‘द टेनिस प्रोजेक्ट’ में खेला गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें