फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन: 17 साल की कोको गॉफ ने किया कमाल, पहली बार क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Mon, 07 Jun 2021 05:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

17 साल की कोको ने प्रीक्वार्टरफाइनल में 25वीं सीड टयूनीशिया की ओंस जेबुर को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
युवा टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की युवा टेनिस स्टार कोको गॉफ ने सोमवार को पहली बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की। 17 साल की कोको ने प्रीक्वार्टरफाइनल में 25वीं सीड टयूनीशिया की ओंस जेबुर को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी। इस युवा खिलाड़ी ने महज 53 मिनट में ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब क्वार्टरफाइनल में कोको का सामना चेक रिपब्लिक की बारबोरा क्रेजीकोवा से होगा। क्रेजसिकोवा ने भी 2018 की फ्रेंच ओपन उप विजेता स्लोएन स्टीफंस को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम आठ में जगह बनाई।

विज्ञापन


बता दें कि 17 साल 86 दिन की उम्र में गॉफ इस ग्रैंड स्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले साल 2006 में निकोल वाइडिसोवा ने यह कमाल किया। उन्होंने 17 साल 44 दिन की उम्र में रोलां गैरां के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी। मैच जीतने के बाद कोको ने कहा, 'मैं अपने पहले ग्रैंड स्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचकर बहुत खुश हूं। मैंने आज वाकई अच्छा खेला।' 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें