फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tennis Rankings: यानिक सिनर शीर्ष पर, बोइसों ने 296 स्थान की लंबी छलांग लगाई; सबालेंका की बादशाहत बरकरार

Mon, 09 Jun 2025 07:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोलां गैरो पर सबसे लंबे फाइनल में शीर्ष वरीय यानिक सिनर को हराकर अपने खिताब की रक्षा करने वाले कार्लोस अल्कारेज पुरुष एटीपी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कायम हैं। इतालवी खिलाड़ी सिनर फाइनल में हार के बावजूद शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
यानिक सिनर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रेंच ओपन में शानदार प्रदर्शन करने वाली लोइस बोइसों सोमवार को जारी नवीनतम डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 296 अंक की लंबी छलांग के साथ 65वें स्थान पर पहुंच गई हैं। फ्रांस की बोइसों फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से पहले 361वें स्थान पर थीं लेकिन पिछले हफ्ते इस क्ले कोर्ट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में जगह बनाने की बदौलत लंबी छलांग लगाने में सफल रहीं।
विज्ञापन

सबालेंका का दबदबा बरकरार
कोको गॉफ ने सेमीफाइनल में बोइसों को हराया और फिर अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता। डब्ल्यूटीए रैंकिंग के शीर्ष पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। आर्यना सबालेंका शीर्ष पर बरकरार हैं। गॉफ और उनकी साथी अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। सबालेंका को रोलां गैरो पर फाइनल में गॉफ के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वाइल्ड कार्ड धारक बोइसों ने तीसरी वरीय पेगुला को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी और फिर छठे नंबर की खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा को हराया।
विज्ञापन

सिनर शीर्ष पर मौजूद
रोलां गैरो पर सबसे लंबे फाइनल में शीर्ष वरीय यानिक सिनर को हराकर अपने खिताब की रक्षा करने वाले कार्लोस अल्कारेज पुरुष एटीपी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कायम हैं। इतालवी खिलाड़ी सिनर फाइनल में हार के बावजूद शीर्ष पर हैं। सिनर ने अल्कारेज पर 2030 अंक की बढ़त बना रखी है। एलेक्जेंडर ज्वेरेव तीसरे स्थान पर हैं। जैक ड्रैपर चौथे जबकि नोवाक जोकोविच पांचवें पायदान पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें