फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस: रोजर फेडरर 'इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम' में शामिल, अमेरिका में मिले सम्मान पर क्या बोले स्विस स्टार?

Sun, 30 Aug 2026 11:59 PM IST
ज्योति भास्कर स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला।

सार

रोजर फेडरर को 'इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है। उन्होंने इस पल को अपनी जिंदगी के सबसे बड़े सम्मान में एक बताया।
विज्ञापन
रोजर फेडरर को सम्मान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्विटजरलैंड के स्टार लॉन टेनिस खिलाड़ी को 'इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन, रहे फेडरर 2022 में संन्यास ले चुके हैं। अमेरिका में आयोजित सम्मान समारोह में 45 साल के फेडरर ने कहा, यह मेरी ज़िंदगी के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है।
विज्ञापन

 
भावुक अंदाज में इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए
फेडरर ने अपने शानदार करियर में रिकॉर्ड आठ विंबलडन सिंगल्स खिताब, छह ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब, पांच यूएस ओपन खिताब और एक फ्रेंच ओपन खिताब जीते। अमेरिका के रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट में जब उन्हें 'इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ़ फ़ेम' में शामिल करने की घोषणा की गई तो स्विटजरलैंड के ये स्टार खिलाड़ी भावुक हो गए। 

टेनिस सफर के लिए अपनी पत्नी मिर्का को धन्यवाद
समारोह के दौरान मौजूद बिली जीन किंग और जॉन मैकेनरो जैसी लॉन टेनिस की दिग्गज हस्तियों के सामने अपने शानदार करियर को याद करते हुए भावुक फेडरर ने कहा, हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाना जीवन के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। सम्मान मिलने पर मंच पर भाषण देते समय भावुकता में स्विस खिलाड़ी की आंखों से आंसू बहने लगे। कई बार वह इतना भावुक हो गए कि बोलते समय उनका गला भर्राने लगा। उन्होंने इसे खुशी के आंसू बताया। साथ ही अपने टेनिस सफर के लिए अपनी पत्नी मिर्का को धन्यवाद अदा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सच कहूं तो मैं थोड़ा तनाव में था। ये खुशी के आंसू हैं। अब बोलने की मिर्का (रोजर की पत्नी) की बारी। हे भगवान, यह सब कितना मुश्किल हो रहा है। मुझे अभी टिशू और धूप का चश्मा चाहिए, ताकि मैं खुद को संभाल सकूं।

समारोह के दौरान जब टैन सूट पहने रोजर फेडरर भाषण देने के लिए मंच की तरफ बढ़े तो न्यूपोर्ट के ग्रास हॉर्सशू कोर्ट पर सूरज ढल रहा था। ठीक उसी तरह जैसे 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाला पहला पुरुष टेनिस खिलाड़ी बनने के बाद रोजर ने अपने कॅरिअर को शालीनता से विराम दिया था।

उन्होंने पहले मंच पर मौजूद अपनी पत्नी मिर्का को चूमा और गले लगाया, जिन्होंने इससे ठीक पहले उनका परिचय मंच से कराया। इसके बाद भावुकता में पहला शब्द कहा, ओह मैन। फिर उन्होंने अपनी पत्नी से मजाक करते हुए कहा, यह (मेरा परिचय देने का अंदाज) बहुत ऊंचे स्तर का है। अब इसके बाद (मेरे लिए) कुछ करना मुश्किल है। मुझे नहीं पता था कि आप चुपके से प्रैक्टिस कर रही थीं।

272वें हॉल ऑफ फेमर बने 
रोजर फेडरर को महिला टेनिस की सर्वकालिक महान खिलाड़ी बिली जीन किंग ने 272वें हॉल ऑफ फेमर के तौररि शामिल किया। उनके साथ ही ब्रॉडकास्टर और पूर्व खिलाड़ी मैरी कैरिलो को भी शामिल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें