फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम मर्सिडीज शूमाकर को देगी विदाई का ‘सरप्राइज’

Mon, 29 Oct 2012 09:11 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कारों की रफ्तार के शहंशाह माइकल शूमाकर का बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर ऐसा हाल होगा खुद उन्होंने भी सपने में कल्पना नहीं की होगी। शूमाकर को भी मलाल है कि वह बीआईसी पर अपने चाहने वालों को ग्रांड फेयरवेल नहीं दे सके। लेकिन उनकी टीम मर्सिडीज इस सत्र की समाप्ति के बाद उन्होंने बड़ा सरप्राइज देने जा रही है। यह सरप्राइज उनकी फेयरवेल के रूप में होगा, जिसे टीम मर्सिडीज ने बिलकुल गोपनीय रखा है।
विज्ञापन


इस सत्र के अंत में शूमाकर रफ्तार से चले आ रहे अपने पुराने रोमांस को तोड़ देंगे। वह जापान ग्रां प्री के दौरान एफ-1 से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं। यही कारण था कि शूमाकर बीआईसी पर अच्छा करना चाह रहे थे। लेकिन वर्जिने से पहले ही लैप में हुई उनकी टक्कर ने उनका यह सपना पूरा नहीं होने दिया। लेकिन टीम मर्सिडीज को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

टीम प्रिंसिपल रॉस ब्रान ने ‘अमर उजाला’ से खुलासा किया कि शूमाकर उनके लिए खास हैं। ब्राजील में सत्र की अंतिम रेस के बाद उन्हें एक ऐसी फेयरवेल दी जाएगी, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे। हालांकि यह एक बेहद निजी कार्यक्रम होगा। इसके चलते इसे गोपनीय रखा जा रहा है। लेकिन यह फेयरवेल शूमाकर को भी जरूर पसंद आएगी।
विज्ञापन

टीम मर्सिडीज जरूर उनके लिए विदाई समारोह करने जा रही है लेकिन शूमाकर को स्टार बनाने वाली उनकी पुरानी टीम फरारी की इस तरह की कोई योजना नहीं है। फरारी के मोटरस्पोर्ट हेड लूका कोलिहानी का कहना है कि यह ठीक है शूमाकर ने फरारी के लिए बहुत कुछ किया है लेकिन उनके मालिकों का मानना है कि जिंदगी को पुराने रिश्तों से नहीं बल्कि आगे बढ़कर देखना चाहिए। उनकी टीम को बेहद सम्मान की नजरों से देखती है लेकिन फेयरवेल जैसा उनका कोई कार्यक्रम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें