फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey World Cup: भारत को हॉकी विश्व कप दूसरे खिताब की तलाश, सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट में खेली है टीम इंडिया

Fri, 13 Jan 2023 12:02 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने अंतिम बार 1975 में सुरजीत सिंह रंधावा और अशोक कुमार के गोल की मदद से पाकिस्तान को 2-1 हराकर विश्व खिताब जीता था। भारत ने 1971 में कांस्य और 1973 में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
हरमनप्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की मेजबानी में चौथी बार हॉकी विश्वकप का आयोजन 13 से 29 जनवरी तक होगा। विश्वकप के 15वें संस्करण के मुकाबले ओडिशा के राउरकेला और भुवनेश्वर में खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा 14 बार विश्वकप खेलने वाली भारतीय टीम को 48 वर्ष से अपने दूसरे खिताब की तलाश है। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतने और 2021-22 एफआईएच प्रो हॉकी लीग में तीसरे नंबर पर रहने के बाद उम्मीद जगी है कि भारतीय टीम इस बार विश्वकप में पदक जीत सकती है।
विज्ञापन

भारत ने अंतिम बार 1975 में सुरजीत सिंह रंधावा और अशोक कुमार के गोल की मदद से पाकिस्तान को 2-1 हराकर विश्व खिताब जीता था। भारत ने 1971 में कांस्य और 1973 में रजत पदक जीता था। सबसे ज्यादा विश्वकप खेलने और मेजबानी करने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। भारत के बाद स्पेन ने 13 बार विश्वकप खेला है।

क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पा रही टीम
स्टार ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम इस बार क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाने की बाधा को तोड़ सकती है। 1975 का विश्वकप जीतने के बाद भारत सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सका है। इसके बाद 1982 और 1994 में पांचवें स्थान पर रहकर भारत का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। पिछली बार 2018 में भुवनेश्वर में हुए विश्वकप में भारत छठवें स्थान पर रहा था।
विज्ञापन

पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल रहे भारतीय खिलाड़ी
भारतीय टीम को अंतिम समय में गोल खाने की कमी पर काम करने की जरूरत है। हालांकि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम भले ही 1-4 से हार गई थी, लेकिन उसने अंतिम समय में गोल भी किए। विशेषकर पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इससे भारत के इस बार पदक जीतने की ज्यादा उम्मीद लग रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें