आराम कोलकाता सोनार कोलकाता हैस टैक के तहत रन का आयोजन किया जा रहा है। भारत के कुछ बेहतरीन एथलीट्स इस यूएस डॉलर 142,214 पुरस्कार राशि वाली रेस में केंद्र में होंगे। भारतीय एलीट पुरुषों और महिलाओं के विजेताओं के लिए समान पुरस्कार राशि होगी, जिसमें प्रत्येक रेस के पहले तीन स्थान पर आने वालों को क्रमशः 2,75,000, 2,00,000 और 1,50,000 रुपए मिलेंगी। भारतीय एलीट पुरुष और महिला धावकों को इवेंट रिकॉर्ड बोनस के रूप में 1,00,000 रुपए भी मिलेगा। उल्लेखनीय है कि आविनाश साबले के पास भारतीय एलीट पुरुषों की श्रेणी में मौजूदा इवेंट रिकॉर्ड है, जिसका समय 1:15:17 है, और एल. सुरिया के पास भारतीय एलीट महिलाओं का रिकॉर्ड है, जिसका समय 1:26:53 है।
फॉर्म में चल रहे हैं गुलवीर
पुरुषों की मजबूत टीम का नेतृत्व वर्तमान में सनसनी बने हुए गुलवीर सिंह करेंगे, जो शानदार फॉर्म में हैं। वे वर्तमान 5000 मीटर (13:11:82) और 10,000 मीटर (27:14:88) के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं, और हाल ही में हांगकांग में आयोजित 17वें एशियाई क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। वे एशियन गेम्स 2022 में 10,000 मीटर के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भी हैं।
सावण और अभिषेक करेंगे शीर्ष में आने की कोशिश
डिफेंडिंग चैंपियन सवाण बरवाल (1:17:49) टाटा स्टील वर्ल्ड 25के में वापसी कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में वीडीएचएम 2024 जीता था, साथ ही अभिषेक पाल, जो 2022 के टीएसके 25के के विजेता रहे थे। वे हाल ही में एशियाई क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप और वीडीएचएम 2023 में भी रजत पदक जीत चुके हैं। पुरुषों की चुनौती में किरण मत्रे भी बाजी मारने की कोशिश करेंगे। उन्होंने टीसीएस बर्ल्ड 10के बंगलुरू 2024 में नया भारतीय कोर्स रिकॉर्ड बनाया था। वे वीडीएचएम 2024 में तीसरे स्थान पर रहे थे।
पहले तीन में आने की कोशिश करूंगाः गुलवीर
गुलवीर सिंह ने अपनी हाल की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा, “2024 सत्र मेरे लिए बहुत अच्छा रहा। मैंने इस सत्र में 4 राष्ट्रीय रिकॉर्ड सेट किए हैं और मैं बहुत प्रेरित हूं। अंतरराष्ट्रीय मानक भारत की तुलना में बहुत उच्च होते हैं। वहां हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए एक पैसर्स भी मिलते हैं। यह मेरा पहला टाटा स्टील वर्ल्ड 25के है और मैं टॉप तीन में आने की कोशिश करूंगा।
प्री-रेस फेवरेट होंगी जाधव
महिलाओं की श्रेणी में संजीवनी जाधव प्री-रेस फेवरेट होंगी। उन्होंने हाल ही में टीसीएस बर्ल्ड 10के बंगलुरू 2024 जीता और एशियाई क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप में रजत पदक भी जीता। वे 2022 के टीएसके 25के (1:34:23) की विजेता भी रही हैं। वे शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन उन्हें लिली दास से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी, जिन्होंने वीजीएचएम 2024 जीता था। कविता यादव, जिन्होंने वीडीएचएम 2023 में जीत हासिल की और वीडीएचएम 2024 में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, भी चुनौति पेश करेंगी।
टाटा 25 के लिए पूरी तरह से तैयार हूंः जाधाव
संजीवनी जाधव ने कहा, “मैं टाटा स्टील वर्ल्ड 25के रेस के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। 2024 साल मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से अच्छा रहा, लेकिन मैं 2025 पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही हूं क्योंकि मैं एशियाई और विश्व चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रही हूं, और मैं इन चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती हूं। टीएसडब्ल्यू 25के मेरे लिए और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हमें दुनिया के बेहतरीन एथलीट्स के साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलता है, और यह व्यक्तिगत रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का एक शानदार अवसर है। इस साल मैं अपने सीनियर साथी एल. सुरिया द्वारा बनाए गए कोर्स रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करूंगी।
भारतीय एलीट, पुरुषों की श्रेणी में
गुलवीर सिंह, सवाण बरवाल, अभिषेक पाल, कालिदास हिर्वे, किरण मत्रे, लवप्रीत सिंह, मनोज कुमार, दीपक बापू कुम्भार, सर्वेश कुमार, संदीप सिंह, हेमंत सिंह, अंकित देशवाल और मनोज कुमार शामिल होंगे।
महिलाओं की श्रेणी में संजीवनी जाधव, लिली दास, एकता रावत, ताम्सी सिंह, काविता यादव, श्यामली सिंह, निर्मा बेन भारतजी ठाकोर, मीना शर्मा, आराधना कुमारी, काविता कालीरामन, संघमित्रा महात, मदीना पॉल और भागीरथी शामिल होंगी।