फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Table Tennis: मनिका की टीम एशिया बनी वाल्डनर कप चैंपियन, टीम वर्ल्ड को 14-0 से हराया

Mon, 16 Dec 2024 11:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो

सार

टीम एशिया ने रविवार को टीम वर्ल्ड को 14-0 से हराया। टीम वर्ल्ड में ट्रुल्स मोरेगार्ड, दिमित्रिज ओवत्चारोव, ह्यूगो काल्डेरानो, एड्रियाना डियाज़ और बर्नाडेट स्जोक्स जैसे खिलाड़ी थे।
विज्ञापन
टीम एशिया ने टीम वर्ल्ड को हराया - फोटो : manikabatra.15
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा सितारों से सजी ‘टीम एशिया’ का हिस्सा थीं जिसने वाल्डनर कप के पहले आयोजन में ‘टीम वर्ल्ड’ को हराया। टीम एशिया में मनिका के अलावा टेबल टेनिस के दिग्गज चीन के मा लोंग, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता चेन मेंग, दक्षिण कोरिया के शिन युबिन और कजाकिस्तान के किरिल गेरासिमेंको शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीम एशिया ने रविवार को टीम वर्ल्ड को 14-0 से हराया। टीम वर्ल्ड में ट्रुल्स मोरेगार्ड, दिमित्रिज ओवत्चारोव, ह्यूगो काल्डेरानो, एड्रियाना डियाज़ और बर्नाडेट स्जोक्स जैसे खिलाड़ी थे। स्वीडन के महान खिलाड़ी जान-ओवे वाल्डनर ने टेबल टेनिस को शीर्ष वैश्विक खेल बनाने के उद्देश्य से इस टूर्नामेंट की स्थापना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें