फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Table Tennis: डब्ल्यूटीटी चैंपियंस के क्वार्टर फाइनल में लगा मनिका बत्रा को झटका, चीन की कियान ने हराया

Sun, 27 Oct 2024 10:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीतने वाली मनिका ने तीनों गेम में विरोधी खिलाड़ी को अच्छी टक्कर दी लेकिन चीन की खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण अंकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन
मनिका बत्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा क्वार्टर फाइनल में चीन की कियान टियानयी के खिलाफ सीधे गेम में हार के साथ फ्रांस के मोंटपेलियर में चल रहे डब्ल्यूटीटी चैंपियंस टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। दुनिया की 30वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी को शनिवार रात हुए मुकाबले में सिर्फ 25 मिनट में टियानयी के खिलाफ 8-11, 8-11, 10-12 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनिका बत्रा - फोटो : Twitter
राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीतने वाली मनिका ने तीनों गेम में विरोधी खिलाड़ी को अच्छी टक्कर दी लेकिन चीन की खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण अंकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। डब्ल्यूटीटी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वालीं पहली भारतीय मनिका ने शुक्रवार को दुनिया की 14वें नंबर की खिलाड़ी रोमानिया की बर्नाडेट जोक्स को 11-9, 6-11, 13-11, 11-9 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें