फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swimming: श्रीहरि नटराज का जलवा, 100 मीटर फ्रीस्टाइल में सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय बेहतर कर सेमीफाइनल में पहुंचे

Sun, 20 Jul 2025 06:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नटराज ने हीट नंबर 6 रेस जीती और कुल मिलाकर 12वें स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को नटराज ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दो बार अपने ही 'सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय' को बेहतर किया था।
विज्ञापन
श्रीहरि नटराज - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तैराक श्रीहरि नटराज ने रविवार को विश्व विश्वविद्यालय खेलों में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 'सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय' बेहतर करते हुए 49.46 सेकेंड का समय निकाला और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। नटराज ने ग्वांग्झू एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता वीरधवल खाड़े के 2008 में बनाए गए 49.47 सेकेंड के समय से बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में पहुंचे नटराज
नटराज ने हीट नंबर 6 रेस जीती और कुल मिलाकर 12वें स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को नटराज ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दो बार अपने ही 'सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय' को बेहतर किया था। तैराकी में राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय केवल राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में ही बनाए जाते हैं। अन्य प्रतियोगिताओं में बनाए गए समय को 'सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय' या 'सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन' माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें