फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को झटका, वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं होंगे सुशील-योगेश्वर

Sat, 09 Aug 2014 08:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त ने अगले महीने उजबेकिस्तान के ताशकंद में 4 से 18 सितंबर तक होने वाली फीला वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन


दोनों पहलवानों ने आगामी एशियन गेम्स के चलते यह फैसला किया है। हाल ही में ग्लासगो में हुए 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में दोनों पहलवानों ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं।

सुशील और योगेश्वर के अलावा ग्लासगो में स्वर्ण पदक जीतने वाले युवा पहलवान अमित कुमार और महिला पहलवान बबीता कुमारी ने भी वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में भाग न लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन


कुश्ती के हेड कोच विनोद कुमार ने कहा की वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत अपनी ‘बी’ टीम भेजेगा। उन्होंने कहा, "सुशील और योगेश्वर के लिए सिर्फ दस दिन के अंतराल में वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में भाग लेना काफी व्यस्त कार्यक्रम हो जाएगा। वे दोनों एशियन गेम्स के लिए खुद को फिट रखना चाहते हैं और चोट से बचना चाहते हैं। ऐसे में हम विश्व चैंपियनशिप में अपनी ‘बी’ टीम भेजेंगे।"

कुश्ती कैलेंडर में वर्ल्ड चैंपियनशिप एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है, लेकिन हमारा मानना है कि एशियन गेम्स भी उतने ही अहम हैं। हमें दोनों महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में से किसी एक को चुनना था और हमने एशियन गेम्स में भाग लेने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें