फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Trials: सुरुचि और सौरभ ने निशानेबाजी राष्ट्रीय चयन ट्रायल में किया शानदार प्रदर्शन, शीर्ष पर रहे

Mon, 30 Jun 2025 06:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सुरुचि ने फाइनल में शुरू से ही दबदबा कायम करते हुए 244.3 का स्कोर बनाया। यह दूसरे स्थान पर रही अंजलि शेखावत से 3.1 अधिक था। पुरुषों के फाइनल में सौरभ ने 245.7 के स्कोर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जो दूसरे स्थान पर रहे सुभाष सिहाग से 0.4 अंक अधिक था।
विज्ञापन
सौरभ चौधरी - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरुचि इंदर सिंह और ओलंपियन सौरभ चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निशानेबाजी राष्ट्रीय चयन ट्रायल शीर्ष स्थान हासिल किए। सुरुचि ने राष्ट्रीय चयन ट्रायल के ‘टी4’ 10 मीटर पिस्टल महिला वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं सौरभ पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर रहे। सुरुचि और सौरभ दोनों ने त्रिशूल निशानेबाजी परिसर में ग्रुप ए में क्रमशः 588 और 587 के उच्च स्कोर के साथ अपने-अपने क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


सुरुचि ने फाइनल में शुरू से ही दबदबा कायम करते हुए 244.3 का स्कोर बनाया। यह दूसरे स्थान पर रही अंजलि शेखावत से 3.1 अधिक था। अनुभवी राही सरनोबत ने 221.6 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। ओलंपियन मनु भाकर और ईशा सिंह क्रमशः 202.5 और 179.6 के स्कोर के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं।

सुरुचि ने जीत दर्ज करने के बाद कहा, मेरी निशानेबाजी के तरीके में कोई बड़ा राज नहीं है। मैं घड़ी नहीं देखती या यह नहीं सोचती कि कितनी जल्दी निशाना साधा जाए, मैं तब तक अपना खेल जारी रखती हूं जब तक काम पूरा न हो जाए। लय बनने के बाद चीजें स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ती जाती है। यह मेरे फोकस बनाए रखने में मदद करता है।
विज्ञापन


पुरुषों के फाइनल में सौरभ ने 245.7 के स्कोर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जो दूसरे स्थान पर रहे सुभाष सिहाग से 0.4 अंक अधिक था। सुभाष ने 245.3 का स्कोर हासिल किया। आदित्य मलरा ने 223.5 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। टी3 विजेता सम्राट राणा चौथे स्थान पर रहे। उज्जवल मलिक, अजय कुमार अम्बावत, अमित शर्मा और रंजन तोमर फाइनल में पहुंचने वाले अन्य निशानेबाज थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें