फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Super Chess Classic: प्रज्ञानंदा ने अनीश गिरी से ड्रॉ खेला, जॉर्डन को हराकर विंसेंट कीमर बने चैंपियन

Sat, 23 May 2026 10:35 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विनसेंट कीमर ने सुपर चेस क्लासिक के अंतिम दौर में जॉर्डन वैन फॉरेस्ट को हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि प्रज्ञानंदा ने अनीश गिरी के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ खेला।

विज्ञापन
विनसेंट कीमर - फोटो : FIDE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी के युवा ग्रैंडमास्टर विनसेंट कीमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर चेस क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। अंतिम राउंड में कीमर ने नीदरलैंड्स के जॉर्डन वैन फॉरेस्ट को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। वहीं, भारत के स्टार ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा ने अपने अंतिम मुकाबले में नीदरलैंड्स के अनीश गिरी के खिलाफ आसान ड्रॉ खेला।
विज्ञापन


कीमर ने दिखाई शानदार फॉर्म
अंतिम राउंड से पहले कीमर और अमेरिका के फैबिआनो कारुआना संयुक्त बढ़त पर थे। हालांकि, कीमर ने निर्णायक मुकाबले में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। कीमर ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 6 अंक जुटाए। उन्होंने चार मुकाबले जीते, चार ड्रॉ खेले और सिर्फ एक मैच में हार का सामना किया। उनकी एकमात्र हार उज्बेकिस्तान के जे. सिंदरोव के खिलाफ हुई थी। चैंपियन बनने पर कीमर को एक लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली। इसके साथ ही उन्होंने इस साल होने वाले ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स के लिए भी मजबूत दावेदारी पेश की।

प्रज्ञानंदा और गिरी के बीच शांत मुकाबला
प्रज्ञानंदा और गिरी के बीच मुकाबला निम्जो-इंडियन डिफेंस की कैपाब्लांका वेरिएशन में खेला गया। शुरुआती चालों के बाद ही स्थिति बराबरी की हो गई और लगातार मोहरों की अदला-बदली के बाद मुकाबला 31 चालों में ड्रॉ पर समाप्त हुआ। गिरी अंतिम राउंड में कुछ निराश नजर आए और सफेद मोहरों से खेलने के बावजूद ज्यादा आक्रामक रणनीति नहीं अपनाई।
विज्ञापन


कारुआना दूसरे स्थान पर
कारुआना ने फ्रांस के मैक्सिम वैचिर-लाग्रेव के खिलाफ ड्रॉ खेला और 5.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अमेरिका के वेस्ले सो और सिंदरोव ने भी अंतिम राउंड में ड्रॉ खेला। दोनों खिलाड़ियों ने 5-5 अंकों के साथ संयुक्त तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा प्रज्ञानंदा, गिरी, वान फॉरेस्ट, वाशिये-लग्राव और रोमानिया के बॉगडैन डैनियल डीएक 4.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से अगले स्थान पर रहे। फ्रांस के अलीरेजा फिरूजा ने पांचवें राउंड के बाद टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था, जिसके कारण उन्हें अंतिम स्थान पर रहना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें