फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: सुमित नागल को झटका, फ्रेंच ओपन क्वालिफाइंग के दूसरे दौर में ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी से हारे

Wed, 21 May 2025 06:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय खिलाड़ी ने क्वालिफाइंग के पहले दौर में अमेरिका के मिशेल क्रुगर को हराया था। नागल ने 2024 में चारों ग्रैंडस्लैम में हिस्सा लिया था लेकिन इस साल अब वह फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रॉ में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
सुमित नागल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल बुधवार को फ्रेंच ओपन एकल क्वालिफाइंग के दूसरे दौर में निचली रैंकिंग के खिलाड़ी जुरिज रोदियोनोव से 2-6, 4-6 से हारकर बाहर हो गए। नागल (170वीं रैंकिंग) रोलां गैरां में 225वीं रैंकिंग के ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी से एक घंटे 29 मिनट में पराजित हो गए।
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ी ने क्वालिफाइंग के पहले दौर में अमेरिका के मिशेल क्रुगर को हराया था। नागल ने 2024 में चारों ग्रैंडस्लैम में हिस्सा लिया था लेकिन इस साल अब वह फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रॉ में नहीं खेल पाएंगे। पहला सेट हारने के बाद वह दूसरे में 2-4 से पिछड़ रहे थे। पर सातवें गेम में उन्हें वापसी का मौका मिला और उन्होंने इस मौके का फायदा उठाया। अगले गेम में वह फिर पिछड़ गए जिसमें उन्होंने पहले दो अंक गंवा दिए जिससे स्कोर 0-30 हो गया। लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए इसे 4-4 कर दिया। पर 10वें गेम में वह सर्विस गंवा बैठे और मैच से बाहर हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें