फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tampere Open: टांपेरे ओपन चैंपियन बने सुमित नागल, सीधे सेटों में जीता फाइनल, साल का दूसरा खिताब अपने नाम किया

Mon, 24 Jul 2023 02:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टांपेरे (फिनलैंड)।

सार

यह नागल का साल का दूसरा खिताब है। उन्होंने इससे पहले अप्रैल में रोम में गार्डन ओपन का खिताब जीता था।
विज्ञापन
सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने चेक गणराज्य के डेलिबोर सिवरसिना को सीधे सेटों में शिकस्त देकर टांपेरे ओपन का खिताब जीत। उन्होंने सिवरसिना को 6-4, 7-5 से शिकस्त दी। यह नागल का साल का दूसरा खिताब है। उन्होंने इससे पहले अप्रैल में रोम में गार्डन ओपन का खिताब जीता था।
विज्ञापन


मैच में नागल की शुरुआत खराब रही। उन्होंने अपना पहली सर्विस गंवा दी और वह 0-3 और 1-4 से पिछड़ रहे थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और चेक गणराज्य के खिलाड़ी की सर्विस को तीन बार तोड़ने में सफल रहे। सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया।

नागल इस लय को दूसरे सेट के शुरुआत में बरकरार रखने में सफल रहे। उन्होंने सिवरसिना की सर्विस को तोड़कर 4-1 की बढ़त हासिल ली। इसके बाद सिवरसिना ने वापसी की और स्कोर 3-5 और फिर 5-5 किया। नागल ने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सिवरसिना की सर्विस तोड़ 6-5 की बढ़त बनाई और और फिर आखिरी सेट जीत कर एक घंटे 44 मिनट तक चले मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें