फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Para Athletics: पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक, प्रीति पाल भी शीर्ष पर रहीं

Fri, 11 Jul 2025 10:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतिल ने 72.25 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके राज्य के मंजीत ने 54.56 मीटर के शानदार प्रयास के साथ रजत पदक जीता, जबकि एसएससीबी (सेना खेल संवर्धन बोर्ड) के प्रदीप कुमार ने 45.17 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
सुमित अंतिल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार के पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने शुक्रवार को सातवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया और पुरुषों की भाला फेंक (एफ12 एवं एफ64) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। यह चैंपियनशिप काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस टूर्नामेंट के प्रदर्शन से इस साल के आखिर में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल का चयन निर्भर करेगा।
विज्ञापन


हरियाणा के अंतिल ने 72.25 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके राज्य के मंजीत ने 54.56 मीटर के शानदार प्रयास के साथ रजत पदक जीता, जबकि एसएससीबी (सेना खेल संवर्धन बोर्ड) के प्रदीप कुमार ने 45.17 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। हरियाणा का स्वर्णिम प्रदर्शन एफ40 एवं एफ41 भाला फेंक वर्ग में भी जारी रहा। पेरिस पैरालंपिक चैंपियन नवदीप सिंह ने 42.63 मीटर भाला फेंककर शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रिंस ने 31.90 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीता और दिल्ली के रितेन्द्र ने 30.85 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

ट्रैक स्पर्धाओं में महिलाओं की 100 मीटर (टी 35, टी 37 और टी 42) दौड़ में उत्तर प्रदेश की प्रीति पाल ने 15 सेकेंड की प्रभावशाली स्प्रिंट के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनके बाद गुजरात की बीना मोर्दिया रहीं जिन्होंने 17.20 सेकेंड का समय लिया, जबकि हरियाणा की अवनी ने 20.40 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता। महिलाओं की 100 मीटर (टी12 और टी 13) वर्ग में उत्तर प्रदेश की सिमरन ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए 12.30 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। ओडिशा की जानकी ओरम (14.20 सेकंड) और गोवा की साक्षी काले (14.90 सेकंड) उनसे पीछे रहीं।
विज्ञापन


पुरुषों के शॉट पुट (एफ 56 और एफ 57) में, एसएससीबी ने सूपड़ा साफ किया। होकातो सेमा ने 14.88 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, उसके बाद सोमन राणा (14.66 मीटर) और शुभम जुयाल (13.58 मीटर) रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें