फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को स्पोर्ट्स हब बनाएंगे सुखबीर

Thu, 18 Oct 2012 11:10 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने फिक्की की ओर से आयोजित चौथी ग्लोबल स्पोर्ट्स समिट में खेलों में राज्य का नक्शा बदलने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अगले तीन सालों के अंदर राज्य के प्रत्येक जिले में स्पोर्ट्स स्कूल खोलने का लक्ष्य रखा है। साथ ही चंडीगढ़ के साथ लगते मुल्लांपुर में दो सौ एकड़ के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स का सेंटर ऑफ एक्सिलेंस खोला जाएगा।
विज्ञापन


बादल बृहस्पतिवार को समिट का उद्घाटन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि खेलों की तस्वीर बदलने के लिए इसको सीधे रोजगार से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से खेलों के प्रोत्साहन के लिए कम से कम 10 हजार करोड़ रुपये का बजट होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हॉकी को उसके पुराने दिन लौटाने के लिए राज्य भर में एस्ट्रो टर्फ बिछाई जा रही हैं। फिलहाल देश की कुल 23 के मुकाबले राज्य में आठ एस्ट्रो टर्फ हैं। इस दौरान फिक्की की ओर से कराए गए सर्वे का खुलासा किया गया, जिसमें तथ्य सामने आए हैं कि देश का सर्वाधिक मांग वाला खेल शूटिंग है।
विज्ञापन


यह सर्वे 20 व्यक्तिगत व टीम गेम हॉकी के लिए कराया गया। शूटिंग के बाद बॉक्सिंग को दूसरा, कुश्ती को तीसरा, तीरंदाजी को चौथा व एथलेटिक्स को पांचवा स्थान मिला। यह सर्वे पिछले चार सालों के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें