फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में सुकांत कदम का जलवा, जीता स्वर्ण पदक

Sun, 29 Nov 2026 09:09 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम ने थाईलैंड पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल एसएल-4 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पुरुष युगल एसएल-3 और एसएल-4 वर्ग में प्रमोद भगत के साथ मिलकर रजत पदक भी हासिल किया। कदम ने कहा कि दो पदक जीतने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।

विज्ञापन
सुकांत कदम - फोटो : Olympics.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम ने थाईलैंड पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। उन्होंने पुरुष एकल एसएल-4 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुष युगल एसएल-3 और एसएल-4 वर्ग में रजत पदक हासिल किया। पुरुष युगल स्पर्धा में सुकांत कदम ने प्रमोद भगत के साथ जोड़ी बनाकर हिस्सा लिया। दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


दो पदक जीतने के बाद सुकांत कदम ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में दो पदक जीतने से मुझे काफी आत्मविश्वास और प्रेरणा मिली है। इससे मुझे अपने खेल में लगातार सुधार करने और बड़े लक्ष्य हासिल करने की दिशा में काम करने का प्रोत्साहन मिलेगा।' सुकांत कदम की इस उपलब्धि से भारतीय पैरा बैडमिंटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और सफलता मिली है। स्वर्ण और रजत पदक के साथ उन्होंने थाईलैंड में भारत का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें