फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: एशियाड में खेलने वाले ओडिशा के खिलाड़ियों को 10 लाख देगी राज्य सरकार, सीएम पटनायक का एलान

Wed, 13 Sep 2023 10:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

एशियाई खेलों में ओडिशा के 13 खिलाड़ी भाग लेंगे जिनमें एथलेटिक्स में किशोर जेना, नौकायन में अंशिका भारती, रितु और सोनाली स्वैन, जू-जित्सु में अनुपमा स्वैन, कयाकिंग और कैनोइंग में नेहा देवी, फुटबाल में प्यारी जाक्सा, हॉकी में दीप ग्रेस इक्का और अमित रोहिदास तथा रग्बी में डुमुनी मारंडी, तारुलता नाइक, मामा नाइक और हुपी माझी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Chief Minister Odisha Naveen Patnaik - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को हांगझोऊ एशियाई खेलों में भाग लेने वाले राज्य के खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। एशियाई खेलों में भाग लेने वाले राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को उनके प्रशिक्षणए तैयारी और भागीदारी के लिए 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक होगा। एशियाई खेलों में ओडिशा के 13 खिलाड़ी भाग लेंगे जिनमें एथलेटिक्स में किशोर जेना, नौकायन में अंशिका भारती, रितु और सोनाली स्वैन, जू-जित्सु में अनुपमा स्वैन, कयाकिंग और कैनोइंग में नेहा देवी, फुटबाल में प्यारी जाक्सा, हॉकी में दीप ग्रेस इक्का और अमित रोहिदास तथा रग्बी में डुमुनी मारंडी, तारुलता नाइक, मामा नाइक और हुपी माझी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें