फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hima Das NADA Appeal: हिमा दास डोपिंग के आरोप से बरी, नाडा के अपील पैनल ने इस आधार पर लिया अंतिम फैसला

Fri, 11 Oct 2024 02:51 AM IST
ज्योति भास्कर स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत की स्टार महिला स्प्रिंट एथलीट हिमा दास के लिए अच्छी खबर आई है। नाडा के डोपिंग रोधी अपील पैनल (ADAP) ने उन्हें डोपिंग के मामले में बरी करने का फैसला लिया है। 24 साल की हिमा को पिछले साल अस्थायी निलंबन झेलना पड़ा था।
विज्ञापन
हिमा दास - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार महिला एथलीट हिमा दास डोपिंग के आरोपों से मुक्त हो चुकी हैं। बीते साल हिमा दास को 12 महीनों में तीन बार अपनी लोकेशन की जानकारी नहीं देने के कारण निलंबन झेलना पड़ा था। हालांकि, डोपिंग निरोधक अनुशासन पैनल (ADDP) ने उन्हें बरी कर दिया था। अब अपील पैनल ने भी अंतिम रूप से सभी आरोपों से बरी कर दिया है। 
विज्ञापन


हिमा अस्थायी निलंबन रद्द होने के बाद अप्रैल में फील्ड पर लौटीं
गौरतलब है कि नियमों के कथित उल्लंघन के आरोप में राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (NADA) ने 2023 में हिमा को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया था। निलंबन रद्द होने के बाद हिमा इसी साल 30 अप्रैल को बेंगलुरू में इंडियन ग्रां प्री 1 में 200 मीटर दौड़ में लौटीं। अब नाडा के डोपिंग रोधी अपील पैनल (एडीएपी) ने भी हिमा को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।

डोपिंग के आरोपों से मुक्त
4 सितंबर के निर्णय में, एंटी-डोपिंग अपील पैनल ने अनुशासनात्मक पैनल (ADDP) के उस फैसले को बरकरार रखा जिसमें उन्हें डोपिंग के आरोपों से मुक्त कर दिया गया था। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नाडा की वेबसाइट पर एडीएपी के फैसले से जुड़ा नवीनतम अपडेट जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि एडीडीपी आदेश बरकरार रखा गया है। एथलीट हिमा दास को डोपिंग के आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


क्या NADA ने खुद ही अपील की पहल की?
यह भी दिलचस्प है कि एंटी-डोपिंग अनुशासनात्मक पैनल (ADDP) के निर्णय के विरुद्ध अपील पैनल का के पास अपील किसने की, इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इस बात की प्रबल संभावना है कि NADA ने खुद ही अपील की पहल की हो, क्योंकि राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी पहले भी ऐसे मामलों में अपील कर चुका है, खास तौर से ऐसे समय में जब निर्णय एथलीटों के पक्ष में रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें