फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Update: वीनस विलियम्स दूसरे दौर में हारीं; नीरज-नदीम मैच पर पाकिस्तान के एथलेटिक्स कोच का बयान

Fri, 25 Jul 2025 01:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन वीनस ने मैच के बाद कहा, 'मैंने यहां खेलने का पूरा आनंद उठाया। निश्चित रूप से परिणाम मेरे अनुकूल नहीं रहा लेकिन मुझे यहां काफी कुछ सीखने को मिला।
विज्ञापन
वीनस और नीरज-नदीम - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीनस विलियम्स की डीसी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार के साथ ही 2019 के बाद लगातार दूसरा मैच जीतने की उम्मीद टूट गई। पिछले एक साल से भी अधिक समय में किसी टूर्नामेंट में भाग ले रही वीनस को दूसरे दौर के मैच में विश्व की 24वीं रैंकिंग के खिलाड़ी मैग्डेलेना फ्रेच ने 6-2, 6-2 से पराजित किया।
विज्ञापन


सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन वीनस ने मैच के बाद कहा, 'मैंने यहां खेलने का पूरा आनंद उठाया। निश्चित रूप से परिणाम मेरे अनुकूल नहीं रहा लेकिन मुझे यहां काफी कुछ सीखने को मिला। खेल और जीवन की खास बात यह है कि आप कभी सीखना बंद नहीं करते।' वीनस ने पिछली बार अगस्त 2019 में सिनसिनाटी ओपन में कम से कम दो मैच जीते थे। उन्होंने तब क्वार्टर फाइनल में मैडिसन कीज़ से हारने से पहले लगातार तीन जीत हासिल की थीं। इस बीच शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला 2021 की अमेरिकी ओपन की उपविजेता लेयला फर्नांडीज से 6-3, 1-6, 7-5 से हार गईं जबकि एम्मा रादुकानू ने नाओमी ओसाका को 6-4, 6-2 से हराया।
विज्ञापन

'पोलैंड में चोपड़ा-नदीम का आमना-सामना असंभव'
पोलैंड में डायमंड लीग में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और मौजूदा चैंपियन अरशद नदीम के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि पाकिस्तानी भाला फेंक खिलाड़ी की हाल में इंग्लैंड में पिंडली की मांसपेशियों की सर्जरी हुई है। चोपड़ा और नदीम 2024 पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता के एक साल बाद अगले महीने पहली बार आमने-सामने होने वाले थे। पाकिस्तानी एथलीट ने पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर के शानदार थ्रो से स्वर्ण पदक जीता था।

टोक्यो ओलंपिक 2021 में स्वर्ण पदक जीतने वाले 27 वर्षीय चोपड़ा को पेरिस में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दोनों खिलाड़ी 16 अगस्त को पोलैंड के सिलेसिया में डायमंड लीग और फिर अगले महीने स्विट्जरलैंड में एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने वाले थे।

नदीम के कोच सलमान बट इंग्लैंड में उनके साथ हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा ओलंपिक चैंपियन का दोनों स्पर्धाओं में खेलना अनिश्चित हैं क्योंकि उनका ध्यान सितंबर में टोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वापसी पर लगा है। बट ने कहा, 'वह (नदीम) सितंबर में टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं इसलिए उन्होंने अपनी पिंडली की मांसपेशी की सर्जरी कराने का फैसला किया जो पिछले कुछ समय से परेशान कर रही थी।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि विश्व चैंपियनशिप तक वे एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें