फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Update: एशियाई शतरंज में श्रीजा शेषाद्रि संयुक्त रूप से शीर्ष पर बरकरार

Tue, 13 May 2025 11:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीजा के पास इससे एक दिन पहले एकल बढ़त थी लेकिन इस ड्रॉ के बाद अब उनके नाम छह अंक है और वह तालिका में मंगोलिया की मुंगुनजुल बैट-एर्डीन के साथ शीर्ष पर है। मुंगुनजुल ने  पीवी नंदिधा को मात दी।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला ग्रैंडमास्टर श्रीजा शेषाद्रि मंगलवार को यहां एशियाई महाद्वीपीय महिला शतरंज चैंपियनशिप के सातवें दौर में सर्वोच्च रैंकिंग वाली भारतीय महिला खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल के साथ कड़े मुकाबले को ड्रा खेलने के बाद तालिका में संयुक्त रूप से  शीर्ष पर है। श्रीजा के पास इससे एक दिन पहले एकल बढ़त थी लेकिन इस ड्रॉ के बाद अब उनके नाम छह अंक है और वह तालिका में मंगोलिया की मुंगुनजुल बैट-एर्डीन के साथ शीर्ष पर है। मुंगुनजुल ने  पीवी नंदिधा को मात दी।
विज्ञापन


ओपन वर्ग की तालिका में ज्यादा बदलाव नहीं दिखा क्योंकि शीर्ष पर काबिज बर्दिया दानेश्वर (छह अंक) को रूस के इवान जेमलियान्स्की (5.5 अंक) ने ड्रा पर रोका। तीसरे स्थान पर रहे भारत के मुरली कार्तिकेयन (पांच) ने भी एक अन्य रूसी खिलाड़ी सर्गेई लोबानोव (पांच अंक) के साथ ड्रा खेला। प्रतियोगिता में अभी दो और दौर बचे हुए है। महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा रोमांचक बनी हुई है जबकि ओपन वर्ग में दानेश्वर स्वर्ण पदक जीतने के दावेदार दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें