फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Update: निहाल को एशियाई व्यक्तिगत ओपन शतरंज में दूसरा स्थान पर

Thu, 15 May 2025 11:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय खिलाड़ी ने धीमी शुरुआत के बाद शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक जीतने साथ इस साल के अंत में नई दिल्ली में होने वाले विश्व शतरंज कप में भी अपना स्थान भी पक्का किया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने बृहस्पतिवार को एशियाई व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप में अंतिम दौर में ईरान के बर्दिया दानेश्वर को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। निहाल ने दानेश्वर के बराबरी सात अंक हासिल किए, लेकिन ईरानी खिलाड़ी ने बेहतर टाईब्रेकर के साथ भारतीय खिलाड़ी से आगे रहकर खिताब जीता। भारतीय खिलाड़ी ने धीमी शुरुआत के बाद शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक जीतने साथ इस साल के अंत में नई दिल्ली में होने वाले विश्व शतरंज कप में भी अपना स्थान भी पक्का किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय प्रशंसकों के लिए एक और अच्छी खबर यह रही कि एल आर श्रीहरि ने अपना अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया और देश के 86वें ग्रैंडमास्टर बने। उन्हें ग्रैंडमास्टर बनने में एक साल से थोड़ा अधिक समय लगा। श्रीहरि हमवतन जीएम पी इनियान के खिलाफ अंतिम दौर में हार गए। जी बी हर्षवर्धन ने भी जीएम नॉर्म हासिल किया और छह अंक के साथ टूर्नामेंट में नौवें स्थान पर रहे। एस एल नारायणन ने रूस के इवान जेमल्यान्स्की के साथ ड्रॉ खेला और 6.5 अंक के साथ विश्व कप में जगह बनाई। महिला वर्ग में वंतिका अग्रवाल मंगोलिया की मुंगुनजुल बैट-एर्डीन को हराने के बावजूद पोडियम फिनिश से चूक गईं। इस भारतीय खिलाड़ी ने कुल सात अंक हासिल किए लेकिन शीर्ष स्थान पर चाैतरफा टाई में वह चौथे स्थान पर रहीं। अन्य भारतीयों में श्रीजा शेषाद्री ने रूस की वेलेंटिना गुनिना के साथ ड्रॉ खेला और 6.5 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें