फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Update: दो बच्चों की मां मारिया क्वींस क्लब टेनिस चैंपियन; डुप्लांटिस ने अपना विश्व रिकॉर्ड फिर तोड़ा

Mon, 16 Jun 2025 09:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

विंबलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकीं विश्व नंबर 86 मारिया का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में पूर्व विंबलडन विजेता चौथी वरीय एलीना रिबाकीना, तीसरे दौर में छठी वरीय कैरोलिन मुचोवा को पराजित किया।
विज्ञापन
मारिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बच्चों की मां और बतौर क्वालिफायर टूर्नामेंट में खेलने वाली जर्मनी की 37 वर्षीय तात्याना मारिया ने प्रेरणा दायक प्रदर्शन करते हुए क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा को 6-3, 6-4 से पराजित किया। उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता अमेरिका की मेडिसन कीज को 6-3, 7-6 से हराया था। मारिया बीते पांच वर्ष में किसी टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2020 में सेरेना विलियम्स ने 38 वर्ष की उम्र में ऑकलैंड क्लासिक का खिताब जीता था।
विज्ञापन


विंबलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकीं विश्व नंबर 86 मारिया का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में पूर्व विंबलडन विजेता चौथी वरीय एलीना रिबाकीना, तीसरे दौर में छठी वरीय कैरोलिन मुचोवा को पराजित किया। मारिया ने कहा कि वह इस खेल से प्यार करती हैं। वह इन क्षणों के लिए ही जी रही हैं। एनिसिमोवा ने कहा कि उनका परिवार बहुत प्यारा है। वह उनके बच्चों को हर जगह आते देखती हैं।
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा और डुप्लांटिस - फोटो : ANI/Instagram @mondo_duplantis
डुप्लांटिस ने 12वीं बार तोड़ा अपना रिकॉर्ड
स्टॉकहोम। दो बार के ओलंपिक विजेता स्वीडन के मोंडो डुप्लांटिस ने 12वीं बार पोलवॉल्ट में अपना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने रविवार को अपने घरेलू दर्शकों के बीच स्टॉकहोम डायमंड लीग में 6.28 मीटर की ऊंचाई पार करते हुए नया विश्व कीर्तिमान बनाया। 25 वर्षीय डुप्लांटिस ने इस वर्ष फरवरी में ऑल स्टार पर्शे मीट में बनाए गए अपने ही विश्व रिकॉर्ड 6.27 मीटर को पीछे छोड़ा। उन्होंने 1912 के ओलंपिक स्टेडियम में पहली बार अपने देश में विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें